भाजपा नगर निगम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार, गुरुनगरी में बनाएगी मेयर: हरविंदर सिंह संधू

भाजपा नगर निगम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार, गुरुनगरी में बनाएगी मेयर: हरविंदर सिंह संधू

Amritsar(Rajeev Sharma):

पंजाब में अगले महीने होने जा रहे नगर निगम चुनाव को लेकर सभी पार्टियों चुनाव मैदान में उतर चुकी हैं और तैयारियों में जुट गई हैं। इसको लेकर भाजपा अमृतसर शहरी के अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में भाजपा पदाधिकारियों की एक बैठक आज जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में हुई, जिसमें आगामी नगर निगम चुनाव तथा चुनाव संबंधी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

हरविंदर सिंह संधू ने इस संबंध में जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पंजाब में नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह तैयार है और कार्यकर्ता घर-घर दस्तक दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि निगम चुनाव के लिए जिला स्तर से लेकर बूथ-स्तर तक के संगठनात्मक ढांचे की सरंचना को पूर्णतया: सक्रिय करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसी कड़ी में आज भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई है, जिसमें सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों से पार्टी के आगामी कार्यकर्मों तथा कार्यकर्ताओं के मार्ग-दर्शन हेतु विचार-विमर्श किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार नगर निगम चुनाव में अमृतसर की सभी निगम सीटों पर अपने प्रत्याक्षी उतारेगी और जनता के समर्थन से चुनाव में विजय हासिल कर गुरुनगरी में भाजपा का मेयर बनाएगी।

हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि जो भी प्रत्याशी सक्रिय हैं और चुनाव लड़ने की इच्छुक होंगें उन्हें भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनके इलाके से फीडबैक प्राप्त करने के बाद चुनाव मैदान में उतरने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओ को पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा सत्ता हासिल करने के लिए जनता से किए गए धोखे व झूठे वादों की सच्चाई से अवगत करवाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश के राजनीतिक हालात भारतीय जनता पार्टी के बिलकुल अनुकूल हैं। उन्होंने कहा कि जैसे मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा उनकी सरकार लोगों को मुर्ख बना रही है उससे स्पष्ट हो चुका है कि आने वाले दिनों में जनता आप प्रत्याशीयों को सबक अवश्य सिखाएगी।

        इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव राजेश हनी, राकेश गिल, जिला महासचिव मनीष शर्मा, सलिल कपूर, संजय शर्मा, सतपाल डोगरा, बलविंदर कुमार बब्बा, हरप्रीत सिंह मन्नू ग्रोवर, अतुल मेसी, विक्की कपूर, कुलवंत सिंह, विजय ब्याला, अश्वनी चोपड़ा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *