तरुण चुग ने राजेश हनी के घर पहुँच की मुलाकात, पंजाब के राजनीतिक हालात पर की चर्चा।

अमृतसर, 22 फरवरी :

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग अपने अमृतसर प्रवास के दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश सचिव राजेश हनी के निवास स्थान पर पहुंचें, जहाँ उन्होंने परिवार का कुशल-क्षेम जाना तथा पंजाब के राजनीतिक हालात पर चर्चा की। इस अवसर पर जिला महासचिव मनीष शर्मा, जिला सचिव सविता महाजन, मंडल अध्यक्ष वरिंदर सिंह स्वीटी, कुश लूथरा, शिव नाथ काला, राकेश महाजन आदि भी उपस्थित थे।

राजेश हनी ने इस संबंध में जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में दिल्ली की जनता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी में अपना विश्वास जताते हुए दिए गए पूर्ण प्रचंड बहुमत के लिए आभार जताते हुए कहा कि पंजाब की जनता ने अपने उजवल्ल भविष्य के लिए केजरीवाल और भगवंत मान के झूठे वादों के धोखे में आकर आम आदमी पार्टी को 92 सीटों पर प्रचंड बहुमत देकर पंजाब की सत्ता सौंपी, लेकिन पिछले लगभग तीन वर्षों में भगवंत मान सरकार ने पंजाब की जनता को सिवा झूठे वादों और धोखे के अलावा कुछ नहीं दिया। भगवंत मान व केजरीवाल ने पंजाब की महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए देने का वादा किया, स्कूलों में फ्री वर्दियां, किताबें, शिक्षकों की भर्ती, किसानों का कर्जा माफ़ी, किसानों की नुकसानी फसलों का मुआवजा, उद्योगपतियों को कम दरों पर बिजली आदि जैसे कई लुभावने वादे किए, जो कि आज तक पूरे नहीं हुए। किसान अपनी मांगों को लेकर भगवंत मान सरकार के विरुद्ध रोजाना पंजाब में कही ना कहीं धरने-प्रदर्शन करते रहते हैं। भगवंत सरकार के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अध्यापकों पर भगवंत मान के इशारे पर लाठीचार्ज किया जाता है। पंजाब सहित गुरुनगरी अमृतसर में कानून-व्यवस्था बदतर है। शहर गंदगी के ढेर में बदलता जा रहा है। जनता पीने वाले साफ़ पानी के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर है। शहर की सड़कों की हालत खस्ता है। स्मार्ट सिटी के अधीन केंद्र की मोदी सरकार द्वारा भजे जा रहे पैसे का भगवंत मान सरकार द्वारा जमकर दुरूपयोग किया जा रहा है। जनता इस सब से बहुत तंग तथा परेशान है।

राजेश हनी ने कहा कि पंजाब की जनता ने पहले लोकसभा चुनाव, फिर पंचायत चुनाव और अब नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी से कर दी है। राजेश हनी ने कहा कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने प्रचार हेतु दिन-रात एक कर दिया और उनकी मेहनत रंग लाई और दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। क्यूंकि जनता केजरीवाल सरकार के झूठ और धोखे को अच्छी तरह जान और पहचान चुकी थी।  उन्होंने कहा कि पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार की बारी है। जिसके लिए पंजाब की जनता 2027 के चुनावों इन्तजार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *