Jalandhar(S.K Verma):जालंधर शहर के महानगर में एक शहर के निजी होटल में आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से उम्मीदवार रमन अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस जानकारी देते हुए कहा कि जो पंजाब में भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने इस बार पूरा मन बनाया हुआ है कि वह वोट आम आदमी पार्टी को ही मन बनाया राम अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में चलाए जा रहे जनहित के कार्यों को देखते हुए पंजाब के लोगों में भी वह रोल मॉडल बने हुए हैं यही कारण है कि पंजाब के लोग भी पंजाब को दिल्ली की तरह देखना चाहते हैं इसीलिए पंजाब के लोगों का झुकाव इस बार आम आदमी पार्टी की तरफ है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है कांग्रेस में आपसी फूट जग जाहिर है जिसके चलते इस बार उसे सत्ता विरोधी लहर का भी सामना करना पड़ रहा है। खासकर कोविड 19 की दूसरी लहर के दौरान अस्पतालों में बदइंतजामी और ऑक्सिजन के अभाव में मरीजों की मौत के चलते यहां लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी देखने को मिली थी। ऐसे में आप के अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में अपनी पूरी ताकत झोंके हुए हैं। वहीं पंजाब में कांग्रेस फेसलेस भी मानी जा रही है। इस बार कांग्रेस कुछ सीटों पर ही सिमटती नजर आ रही है। उसके कई नेता और विधायक पार्टी छोड़कर दूसरे दलों में जा चुके हैं। ऐसे में सत्ता वापसी के लिए कांग्रेस हाथ-पांव मार रही है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी पंजाब में लगातार मेहनत कर रही है। हाल ही में केजरीवाल ने यहां महिलाओं के लिए बड़े-बड़े वादे किए हैं। दिल्ली की तरह यहां भी आम आदमी पार्टी कई चीजें फ्री करने का ऐलान कर चुकी है। 2017 में आम आदमी पार्टी पंजाब में यहां दुसरे स्थान पर रही हो लेकिन इस बार वह सरकार बनने की पूरी तैयारी में है।