इलाकों के निवासियों की यह है पुकार इस बार आम आदमी पार्टी रमन अरोड़ा के साथ

0
170
इलाकों के निवासियों की यह है पुकार इस बार आम आदमी पार्टी रमन अरोड़ा के साथ
इलाकों के निवासियों की यह है पुकार इस बार आम आदमी पार्टी रमन अरोड़ा के साथ

Jalandhar(S.K Verma,Muskan):

2022 विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं वैसे ही सभी राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवार अपने अपने विधानसभा हलके में चुनाव प्रचार के लिए जुट गए हैं। बात करें जालंधर सेंट्रल हलके से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रमन अरोड़ा की तो उन्होंने दिन रात एक करते हुए पार्टी का प्रचार तन मन से करना शुरू कर दिया है। सेंट्रल हलके में उनकी पकड़ अच्छी होने के कारण घर-घर में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा, रमन अरोड़ा को अपने समर्थन देने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।
महिलाओं व इलाके के निवासियों का कहना है कि अगर रमन अरोड़ा जीत जाते हैं तो सेंट्रल हलके के विपक्ष का राजनीतिक जीवन में बड़ी सेंध लग जाएगी। रमन अरोड़ा ने अपने हलके के लोगों को यह भी भरोसा दिलवाया कि अगर वह जीत जातें हैं तो सेंट्रल हलके में विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। नशे को जड़ से खत्म किया जाएगा। रोजगार के साधन उपलब्ध करवाए जाएंगे। वह हर तरह से अपने हलके के लोगों की तन मन से सेवा करेंगे जब सेंट्रल हलके के लोगों ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लिए जो घोषणाएं की हैं वह सभी पंजाब के हर लोगों के लिए बहुत अच्छी सुविधाओं के रूप में साबित होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here