आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब से बाहर के लोगों के राज्यसभा सदस्यता के लिए दिए गए नाम पंजाब व पंजाबियत के साथ धोखा: सुरेश महाजन

0
133
आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब से बाहर के लोगों के राज्यसभा सदस्यता के लिए दिए गए नाम पंजाब व पंजाबियत के साथ धोखा: सुरेश महाजन
आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब से बाहर के लोगों के राज्यसभा सदस्यता के लिए दिए गए नाम पंजाब व पंजाबियत के साथ धोखा: सुरेश महाजन

Amritsar(Rajeev Sharma):

भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के अध्यक्ष सुरेश महाजन ने आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब के लिए पंजाब के बाहर रहने वाले लोगों के नाम राज्यसभा सांसदों के रूप में भेजे जाने पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसके कड़े शब्दों में घोर निंदा की है। उन्होंने सवाल किया कि क्या आम आदमी पार्टी के पास राज्यसभा की सदस्यता के लिए पंजाब में रहने वाला कोई चेहरा नहीं है? उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग जिन्होंने पंजाब में आप की सरकार बनाने में बड़ा फतवा तो दिया, लेकिन आम आदमी पार्टी द्वारा उनकी ही पीठ में छुरा घोंप कर उनके साथ विश्वासघात किया गया है।

सुरेश महाजन ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा सांसद के लिए होने वाले चुनाव के लिए पंजाब से बाहर रहने वाले लोगों के लिए नाम दिए गए हैं, वह पंजाब तथा पंजाबियत के साथ सरासर धोखा है। उन्होंने कहा कि इससे आम आदमी पार्टी की पंजाब के प्रति भेदभाव वाली नीति व नीयत फिर से साफ़ हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसदों के लिए उपयुक्त नॉमिनेशन पंजाब से ही जानी चाहिए। लेकिन आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब की जनता के साथ धोखा करते हुए पंजाब से बाहरी लोगों को पंजाब का प्रतिनिधित्व करने के लिए राज्यसभा भेजने के लिए चुना गया है। इन लोगों की ना तो कोई राजनीतिक बैकग्राउंड है और ना ही यह लोग पंजाब की समस्याओं के बारे में जानते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग यह कभी स्वीकार नहीं करेंगें।

सुरेश महाजन ने कहा कि पंजाब से बाहर रहने वाले लोग पंजाब व पंजाब की जनता की  परेशानियां व समस्याओं के बारे में नहीं जानते। इसलिए वो अगर राज्यसभा के सांसद नियुक्त होते हैं तो वो पंजाब की समस्याओं को वहां कैसे उजागर करेंगें? उन्होंने कहा कि भाजपा माँग करती है कि पंजाब से राज्यसभा में जाने वाले सदस्य सिर्फ पंजाब के रहने वाले ही होने चाहिए, जो पंजाब की समस्याओं से भली-भांति अवगत हो और उसे संसद में उठा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here