भगवंत मान व केजरीवाल बताएं अगर पंजाब में भ्रष्टाचार 10 दिन में खत्म हो गया था तो यह 80 दिन बाद भ्रष्टाचारी कहां से आया : राजेश बाघा

0
231

Jalandhar(S.K Verma):

भाजपा के प्रदेश महासचिव राजेश बागा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अपनी ही सरकार के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंघला के विरुद्ध भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर की गई कारवाई पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा अरविन्द केजरीवाल ने सरकार बनने के 10 दिन के अंदर ही पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा किया था। बागा ने भगवंत मान और केजरीवाल से सवाल किया कि अगर 10 दिन में भ्रष्टाचार खत्म हो गया था तो 80 दिन में भ्रष्टाचारी और वो भी सरकार का कैबिनेट मंत्री कहाँ से आया?

            राजेश बागा ने कहा कि भगवंत मान जनता के सामने अपनी सरकार की गिरती साख को बचाने के लिए इस कार्यवाही का ड्रामा कर रहे हैं। राजेश बागा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से उनकी सरकार द्वारा भ्रष्टाचार संबंधी जारी व्हाट्सएप पर आने वाली सभी शिकयतों के आरोपीयों के नामों की सूची जारी करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि ताकि जनता को पता चले कि इन शिकयतों में कितने नेताओं तथा अधिकारीयों के नाम शामिल हैं और उन पर अभी तक क्या कारवाई की गई है?

राजेश बागा ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की बदतर हालत है, नशे से रोज़ाना नौजवानों की मौत हो रही है, बेरोज़गारी चरम सीमा पर है। भगवंत मान को इन मुद्दों को लेकर पंजाब की चिंता करनी चाहिए ना कि दिल्ली में जाकर केजरीवाल सरकार से समझौते करने चाहिए। पंजाब को दिल्ली से केजरीवाल सरकार को नहीं बल्कि भगवंत मान को संभालना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here