Jalandhar(S.K Verma):भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान को आज उस समय और बल मिला जब एक और राजनीतिक दल राष्ट्रीय आजाद मंच (राम ) के प्रदेश अध्यक्ष परमिंदर सिंह बाछल भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले शिवसेना पंजाब ने भारतीय जनता पार्टी को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की थी। भाजपा में शामिल होने पर प्रदेश महामंत्री राजेश बाघा और प्रदेश चुनाव सह प्रभारी विनोद चावड़ा ने उनका स्वागत किया और उन्हें चुनाव प्रचार में डट जाने के लिए कहा ताकि भाजपा और गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने में वह अपनी भूमिका अदा कर सकें। इस मौके पर परमिंदर सिंह बाछल ने कहा कि जल्द ही उनकी पार्टी के बाकी पदाधिकारी भी भाजपा में शामिल होंगे और फिर उनकी पार्टी भाजपा को अपना समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने भाजपा हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपेगी वह उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगें।