Jalandhar(S.K Verma):
शिवनगर नागरा में प्रधान मोहम्मद नौशाद आलम की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हेनरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मुस्लिम भाईचारे को 73 वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी।कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हेनरी ने कहा कि यह हिंदुस्तान सबका है। इसकी आजादी के लिए हिंदुओं और मुसलमानों ने मिलकर लड़ाई लड़ी और देश के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी।कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हेनरी ने प्रधान मोहम्मद नौशाद आलम को प्रोग्राम आयोजित करने पर बधाई दी और कहा कि आज हम गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इस पावन पर्व पर आजादी के आंदोलन में त्याग तप और बलिदान देने वाले ज्ञात अज्ञात शहीदों को नमन करते हैं। सन 1950 में आज ही के दिन बाबा साहब श्री भीमराव अंबेडकर जी के बनाए संविधान को लागू किया गया। और भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश बनने का गौरव हासिल हुआ। भारतीय संविधान हर भारतीय नागरिक की आत्मा की आवाज है।
प्रधान मोहम्मद नौशाद आलम ने कहा कि देशभक्ति के रंग में रंग लोगों ने तिरंगे को सलाम किया। गौरवशाली संविधान और विविधताओं से भरे राष्ट्र की एकता को जालंधर के मुस्लिम भाईचारे ने सराहा। मोहम्मद नौशाद आलम ने कहा कि सुबह से ही शिवनगर नागरा में इस राष्ट्रीय पर्व को मनाने का जोश दिखा। लोग हाथों में तिरंगा और चेहरे में खुशी के इजहार करते हुए एक दूसरे को बधाइयां दे रहे थे। तिरंगे के रंगों से सजे सुंदर परिधान पहनकर मदरसे के बच्चें ने देशभक्ति का परिचय देते हुए रंगारंग प्रोग्राम पेश किये। इस अवसर पर आए हुए मेहमानों ने देश से जुड़ी भावनाओं को खुलकर व्यक्त किया। इस अवसर पर कांग्रेस सीनियर नेता इंदरजीत सिंह नगरा,पार्षद जगदीश राम समराय, मैनारटी कमिशन मेंबर नासिर सलमानी, जमात ए सलमानी ट्रस्ट के प्रधान आबिद हसन सलमानी, पत्रकार मजहर आलम खांब्रा, अब्दुल मन्नान, अलाउद्दीन चांद मोहम्मद निहाल, इंदरजीत नागरा, मोहम्मद शाहनवाज, समीउल्लाह मोहम्मद शाकिर, मौलाना इश्तियाक कासमी, मोहम्मद जमाल अंसारी, अमरजीत, वसीम थानवी, हाफिज इंतखाब आलम,बिटू व अन्य मौजूद थे।