Amritsar(Rajeev Sharma):
भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक राघव खन्ना द्वारा जिलाध्यक्ष सुरेश महाजन के साथ विचार-विमर्श के बाद अपनी टीम का चयन करते हुए सरबजोत सिंह साहब को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है| इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश महाजन तथा पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी विशेष रूप से उपस्थित थे| उन्होंने सरबजोत सिंह को उनका नियुक्ति-पत्र सौंपा और पार्टी का सिरोपा पहना कर सम्मानित किया|
सुरेश महाजन तथा राघव खन्ना ने इस अवसर पर नव-नियुक्त पदाधिकारी सरबजोत सिंह को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पार्टी के कर्मठ एवं युवा कार्यकर्त्ता हैं और पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेवारियों को पूरी निष्ठा एवं तनदेही से निभाते आए हैं। उनकी कार्यकुशलता को देख कर संगठन ने उन्हें इस पद से नवाज़ा है। सुरेश महाजन ने कहा कि सरबजोत सिंह आगे भी पार्टी के प्रचार तथा प्रसार के लिए निरंतर कार्य करते हुए संगठन को और मज़बूत करेंगें। उधर सरबजोत सिंह ने भाजपा नेतृत्व के धन्यवाद करते हुए संगठन द्वारा दी गई जिम्मेवारी को बखूबी निभाने का भरोसा दिया। इस अवसर पर जिला महासचिव तथा उत्तरी विधानसभा इंचार्ज सुखमिंदर सिंह पिंटू, गौतम राज, विक्रांत शौरी, सतजोत सिंह आदि भी उपस्थित थे|