राजेश हनी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक नियुक्त

0
163
राजेश हनी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक नियुक्त
राजेश हनी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक नियुक्त

Amritsar(Rajeev Sharma):

पंजाब प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष तथा वर्तमान में प्रदेश भाजपा सचिव एडवोकेट राजेश हनी को प्रधानमंत्री श्री नरेंदर मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है| एक कर्मठ जुझारू युवा नेता और प्रखर वक्ता के रूप में संगठन के प्रति उनके योगदान को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है| पूर्व में भी पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी थी, उन्होंने अपने कर्तव्य का बखूबी निर्वाह किया है| जिला भाजपा अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल को आज भी याद किया जाता है| इससे पहले भी पार्टी ने 23 जून से 6 जुलाई तक राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के प्रदेश संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी उन्हें सौंपी थी|

        एडवोकेट राजेश हनी प्रदेश भाजपा का एक उभरता हुआ युवा चेहरा है| उन्होंने प्रदेश भाजपा के कई पदों पर सफलतापूर्वक कार्य कर गहरी छाप छोड़ी है| उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंदर मोदी द्वारा अलग-अलग विषयों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम जो देश भर में प्रसिद्ध है, इस कार्यक्रम से देश के नागरिकों और समाज को नया जोश और उत्साह मिलता है| उन्होंने इस नियुक्ति पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा तथा समूह कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here