पंजाब सरकार ने सभी वर्गों से किया धोखा, सभी वर्ग दुःखी: जीवन गुप्ता

0
181
पंजाब सरकार ने सभी वर्गों से किया धोखा, सभी वर्ग दुःखी: जीवन गुप्ता
पंजाब सरकार ने सभी वर्गों से किया धोखा, सभी वर्ग दुःखी: जीवन गुप्ता

Chandigarh(Shubham Garg):

ETT/TET पास अध्यापकों का एक शिष्टमंडल अपनी मांगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता से मिला तथा उन्हें उनकी नियुक्ति संबंधी दरपेश आ रही समस्या के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जीवन गुप्ता ने अध्यापकों की मांगों को जायज ठहराते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनका समर्थन करने तथा उनकी लड़ाई में हर यथा-संभव मदद करने का भरोसा दिया। ज्ञात रहे कि ETT/TET पास अध्यापकों द्वारा अपनी मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याक्षी गुरमेल सिंह के चुनाव कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी है। इस बारे में जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि यह अध्यापक पिछले डेढ़ साल से अपनी नियुक्ति के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।

            यूनियन के सदस्य ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय 6635 पद निकाले गए थे, जिसके लिए पेपर भी लिए और रिजल्ट भी निकाला गया। करीब 8 महीने पहले इन अध्यापकों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी कर ली गई। लेकिन नियुक्ति अभी तक नहीं हुई। इस मामले में माननीय अदालत में केस भी दायर हुआ और इस मामले में माननीय अदालत द्वारा स्टे जारी कर दिया गया और यह मामला ठंडे बस्ते में पड़ गया। अब एक महिना पहले 16 मई 2022 को माननीय हाई कोर्ट द्वारा स्टे खत्म कर दिया गया। पंजाब सरकार द्वारा सारी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं और सलेक्शन लिस्ट भी जारी की जा चुकी है। सभी औपचारिकताएं पूरी किए जाने के बावजूद भी अभी तक उन्हें उनके नियुक्ति-पत्र नहीं दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के मन में खोट है, जिसके चलते उनका मामला लटकाया जा रहा है।

            जीवन गुप्ता ने कहा कि ETT\TET यूनियन के अध्यापकों ने पिछली कांग्रेस सरकार तथा मौजूदा भगवंत मान सरकार द्वारा किए गए वादे को पूरा ना किए जाने के रोष-स्वरूप संगरूर लोकसभा उप-चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याक्षी गुरमेल सिंह के चुनाव कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। जीवन गुप्ता ने अध्यापकों की मांगों को जायज ठहराते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनका समर्थन करने तथा उनकी लड़ाई में हर यथा-संभव मदद करने का भरोसा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here