Jalandhar(S.K Verma):भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय प्रदेश चुनाव कार्यालय लाजपत नगर में 5 तारीख को फिरोजपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की रैली की तैयारियों के उपलक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित प्रवासी प्रभारी अमित शर्मा, अरविंद शर्मा, जिला महामंत्री राजीव ढींगरा,भगवंत प्रभाकर,और चारों विधानसभा क्षेत्रों के 14 मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया है बैठक को संबोधित करते हुए सुशील शर्मा ने सभी मंडल अध्यक्षों के साथ फिरोजपुर रैली के उपलक्ष में समीक्षा बैठक कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी जालंधर (शहरी) द्वारा रैली के लिए सभी प्रकार की तैयारियां जिसमें ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था कार्यकर्ताओं के लिए खानपान की व्यवस्था का सुचारू रूप से मुकम्मल कर ली गई हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि कल भाजपा जालंधर शहरी से हजारों की तादाद में कार्यकर्ता अपने अपने मंडलों,वार्ड,बूथ, और शक्ति केंद्रों,से पूरी तैयारी और पूरे जोश के साथ रैली में शामिल होने के लिए जाएगा।इस बैठक में उपस्थित मंडल अध्यक्ष हितेश सयाल,कुलवंत शर्मा,महेंद्र पाल,शाम शर्मा,जगजीत सिंह, अजय गुप्ता,नरेश अरोड़ा,सौरव सेठ,अमित लुधरा,जनक राज भगत,दविंद्र भारद्वाज,शिवदयाल अभी,अमरजीत सिंह गोल्डी,हर्ष भारद्वाज,उपस्थित थे