Jalandhar(S.K Verma):
थाना न :8 की पुलिस ने वाहन चोर गिरोह को बेनकाब करते हुए गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना न:8 के प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रकों में सिक्का स्क्रैप लोड़ करके और रास्ते में स्क्रैप चोरी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि वह अपने ट्रकों में स्क्रैप लोड़ करके आते थे और रास्ते में स्क्रैप बेच देते थे। आरोपियों ने ट्रकों के कैबिन के नीचे रेता के बोरे, पानी की केनिया के साथ कंडा करवा लेते। ताकि किसी को शक न हो और बजन बराबर हो जाता। इनके कब्जे से 3 ट्रक, 16 क्विंटल 50 किलो स्क्रैप, 5 क्विंटल स्क्रैप सिक्का बरामद किया है। जिनकी कीमत साढे 3 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।आरोपियों की पहचान जोगिंदर सिंह पुत्र देवा सिंह निवासी गांव निक्कू नंगल, जसबीर सिहं पुत्र भगत सिहं निवासी गांव सिंहपुर रोपड़, हरप्रीत सिंह पुत्र निछत्तर निवासी रोपड़, दविंदर सिंह पुत्र हरनेक सिंह निवासी गांव मनाली रोपड़ के तौर पर बताई गई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी