Jalandhar(S.K Verma):
कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने वाले पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला की अज्ञात हथियारबंद लोगों द्वारा सरेआम गोलियां मार कर हत्या किए जाने की पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यपार सेल के जनरल सेक्रेटरी राघव जैन ने कड़े शब्दों में घोर निंदा की है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप सरकार बनने के बाद पंजाब में कानून-व्यवस्था बदतर हो चुकी है। अपराधी सरेआम हत्याएं, लूटपाट व् फिरौती जैसी घटनाओं को सरकार एवं पुलिस-प्रशासन की नाक के नीचे अंजाम दे रहे हैं। पंजाब में हर कोई असुरक्षित महसूस कर रहा है मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया कि क्या यही है पंजाब में बदलाव? जहाँ कोई भी सुरक्षित नहीं । जब से पंजाब में आप सरकार बनी है तब से पंजाब में कानून-व्यवस्था खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सिद्धू मुसेवाला की सुरक्षा वापिस ली गई थी।
अगर मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब में कानून-व्यवस्था नहीं संभालती तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।