पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा ऐलान

0
197
मुख्यमंत्री के निर्देशों पर पंजाब पुलिस द्वारा अपने जवानों को उनके जन्मदिन पर भेजे जाएंगे बधाई संदेश
मुख्यमंत्री के निर्देशों पर पंजाब पुलिस द्वारा अपने जवानों को उनके जन्मदिन पर भेजे जाएंगे बधाई संदेश

Chandigarh(Sourabh Mittal):पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा ऐलान कर दिए हैं। मान ने कहा कि पंजाब के लोगों ने वोट देकर जिम्मेदारी निभा दी है। आगे की जिम्मेदारी मेरी है। आज मैं पंजाब के लिए बड़ा ऐलान करने जा रहा हूं। इससे पंजाब के लोगों को उनकी रोजाना की जिंदगी में बहुत सहूलियत मिलेगी। आज मैं एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी करने का ऐलान कर रहा हूं।यह हेल्पलाइन नंबर 23 मार्च को शहीद भगत सिंह की बरसी पर जारी होगा। इससे पहले दिल्ली में आप सरकार ने भी रिश्वत मांगने वाले का ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग मांगी थी। जिसके बाद से वहां रिश्वत खत्म हो गया। इसके बाद वहां लोगों ने केजरीवाल सरकार को बार-बार जिताना शुरू कर दिया है। हम आने वाले दिनों में ऐसी ही हेल्पलाइन नंबर जारी कर रहे हैं।भगवंत मान ने कहा कि यह मेरा वॉट्सऐप नंबर होगा। कोई रिश्वत मांगे तो इंकार न करना, बस उसकी रिकॉर्डिंग कर मुझे भेज देना। जो भी दोषी होगा, उस भ्रष्टाचारी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। आप ने 117 में से 92 सीटें जीत ली। सत्ता में रही कांग्रेस 77 में से सिर्फ 18 पर सिमट गई। वहीं अकाली दल को सिर्फ 3 सीटें मिली। लोगों ने पंजाब के बदलाव के साथ भगवंत मान को सी एम बनाने के लिए जमकर वोटिंग की। मान को आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सीएम चेहरा बनाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here