Jalandhar(S.K Verma):नार्थ हल्के के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी अपनी धर्मपत्नी श्रीमती हरसिरत कोर,क्षेत्र के समूह पार्षद पूर्व पार्षद और कार्यकर्ताओं सहित सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए। श्री देवी तालाब मंदिर में उन्होंने माता त्रिपुरमालिनी और काली माता का भी आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान विधायक ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की मातारानी का आशीर्वाद लेने से जीवन के कार्य में सफलता मिलती है उन्होंने कहा उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थस्थल सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर की बड़ी महानता है। हैनरी ने कहा सच्ची श्र्दा से ईश्वर की भक्ति करने से जीवन में ज्ञान मिलता है ,नम्रता और मीठा बोलने से मान प्राप्त होता है और अच्छे कर्म करने के योग्य से जीवन में उच्च स्थान प्राप्त होता है। पंजाब के प्रसिद्ध गायक राजकुमार सहगल ने माता की भेंटे सुनाकर संगतो को निहाल किया। मंदिर कमेटी के सभी पधाधिकारियों ने विधायक हैनरी , उनकी धर्मपत्नी हरसिरत कोर और सभी पार्षदों को माता की चुनरी भेंट कर सम्मानित भी किया। इस अफसर पर कांग्रेसी नेत्री पवन सूरी,ब्लाक प्रधान जगजीत कम्बोज,पार्षद दीपक शारदा,पार्षद रीटा शर्मा,पार्षद सुशील कालिया,पार्षद पति रवि सैनी,पार्षद पति कुलदीप भुललर,पार्षद पति परमजीत सिंह पम्मा,पार्षद पति सलिल बाहरी,पार्षद पति माइक खोसला,पार्षद रिषा सैनी,पार्षद रीना कोर,पार्षद रजनी बाहरी,सुमित बेरी,बिट्टी जोशी,संजीव कुक्कन,साब सिंह ,लव गुलाटी,विजय शर्मा,मुकेश चावला,गोगा लाहोरिया,सुबाष शर्मा आदि भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्तिथ थे।