Jalandhar(S.K Verma):हल्का उत्तरी विधानसभा के विधायक व् कांग्रेस के उम्मीदवार अवतार जूनियर हैनरी ने संत उदय सिंह महाराज जी से जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान विधायक ने कहा की जीवन में गुरु धारण करने से ही सफलता प्राप्त होती है उन्होंने कहा शास्त्रों में साफ लिखा है कि गुरु के बिना गति नहीं होती है। गुरु ही मनुष्य को सच्चे रास्ते में लगाते है एवं गलत काम करने से रोकते है।उन्होंने कहा अगर जीवन में पूर्ण गुरु मिल जाए, जोकि अपने शिष्य को ब्रह्मा ज्ञान दे सके ऐसे गुरु से जीवन सफल हो जाता है।उन्होंने बताया कि गुरु व्यक्तित्व का निर्माण करता है। जिस तरह हम लोग पढ़ाई के लिए एक शिक्षक को गुरु मानते है, जोकि हमें अन्धकार से उजाले की तरफ ले जाता है। इस मोके पर बीबी गुरशरण कोर,सेवक करतार सिंह,सेवक अस्सा सिंह,सूबा बलविंदर सिंह झाल, नामधारी सुरिंदर सिंह शिंदा,सुरजीत सिंह,मोहन सिंह,सुखदेव सिंह,जतिंदर सिंह,बलविंदर सिंह,गंगा नामधारी,संता सिंह,जगदीश स्याल आदि उपस्तिथ थे।