Jalandhar(S.K Verma):पंजाब विधानसभा चुनाव सन्न 2022 को लेकर पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस के उप प्रधान अवतार हैनरी ने आज उत्तरी हल्के वार्ड न 55 के ढन मोहल्ला और किशनपुरा सहित विभिन्न्न वार्डो में जाकर लोगो से संपर्क कर उनको कांग्रेस की उपलब्धियों से अवगत करवाया। इस मोके पर पूर्व मंत्री अवतार हैनरी ने कहा की जो विकास कार्य पिछली सरकार के 10 वर्षो की सत्ता के दौरान नहीं हुए वो कार्य पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एकमात्र 3 महीनों में कर दिखाए। हैनरी ने कहा की राज्य सरकार की नीतियों से समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचा है। गरीब,मध्यम वर्ग ,किसान, महिला, वंचित, छात्र सभी के हितों के लिए कांग्रेस सरकार कार्य कर रही है।उन्होंने कहा की कोरोना काल की माहामारी को देखते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने 1500 करोड़ रु खर्च कर बिजली के 2 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का बकाया बिल माफ़ किया और 3रु प्रति यूनिट बिजली दर घटाकर पंजाब के गरीब और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है। अंत हैनरी ने कहा की पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ही पंजाब का भविष्य उज्जवल है।इन्हीं के नेतृत्व मिशन 2022 में विशाल बहुमत से बनेगी पंजाब में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस दौरान पार्षद पति कुलदीप भुललर,पार्षद पति ओम प्रकाश,इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के ट्रस्टी राजेश भट्टी,नरेश प्रधान,विशाल गिल,नंदरानी सबरवाल,बब्बू सिदाना,सन्नी विज, मनीष राजपूत,राजकुमार राजू,छोटा राजू,साब सिंह,रत्नेश सैनी,रवि गिल,कमलेश रानी,गोल्डी थापर,अश्वनी थापर,रोक्की चौहान,अजय चौहान,बिट्टू जोशी,करण कपूर आदि उपस्तिथ थे।