मैंने कभी भी सिद्धू मूसेवाला को गैंग्स्टरों के साथ नहीं जोड़ा: डी.जी.पी. पंजाब

0
170
मैंने कभी भी सिद्धू मूसेवाला को गैंग्स्टरों के साथ नहीं जोड़ा: डी.जी.पी. पंजाब
मैंने कभी भी सिद्धू मूसेवाला को गैंग्स्टरों के साथ नहीं जोड़ा: डी.जी.पी. पंजाब

Chandigarh(Harish Jindal):पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दख़ल के बाद डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस पंजाब वी.के. भावरा ने आज अपने बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उसने कभी भी सिद्धू मूसेवाला को गैंग्स्टरों के साथ नहीं जोड़ा।
गौरतलग है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डी.जी.पी. द्वारा कल अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मूसेवाला के बारे में दिए गए बयान संबंधी स्पष्टीकरण माँगा है।
अपने बयान को स्पष्ट करते हुए डी.जी.पी. ने कहा कि वह सिद्धू मूसेवाला का दिल से सम्मान करते हैं और वह पंजाब के प्रसिद्ध कलाकार और संस्कृति के प्रतीक हैं।
डी.जी.पी. ने मूसेवाला के कत्ल की सख़्त शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि मामले की जांच जारी है और अपराधियों को जल्द गिरफ़्तार करके इंसाफ़ दिलाया जाएगा।
डी.जी.पी. भावरा ने आगे कहा कि उन्होंने कभी भी यह नहीं कहा कि मूसेवाला गैंगस्टर है या गैंग्स्टरों के साथ जुड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग गैंगस्टर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल की जि़म्मेदारी लेने के दावे और जवाबी दावे दे रहे हैं।
डी.जी.पी. ने आगे बताया कि लॉरेंस बिश्नोयी गैंग द्वारा गोल्डी बराड़ ने इस कत्ल की जि़म्मेदारी ली है। जांच में कत्ल के सभी पहलूयों की जाँच-पड़ताल की जाएगी।
डी.जी.पी. ने कहा कि मीडिया द्वारा उनके बयान को गलत ढंग से पेश किया गया है, जबकि वह मूसेवाला का दिल से सत्कार करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here