

Jalandhar(S.K Verma):जालंधर के विभिन्न विभिन्न कॉलेज में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ़ इण्डिया की टीम का गठन हुआ जिसके पश्चात हजारो की तादाद में नौजवान पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस के उप प्रधान अवतार हैनरी के कार्यलय में आशीर्वाद लेने पहुंचे। हैनरी ने गठन हुई एन एस यु आई की टीम के सभी पधादिकारियो को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया और बधाई दी. हैनरी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की देश का भविष्य उनके अपने युवाओ पर निर्भर होता है। उन्होंने कहा की हमारे देश के विकास में आज के युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है देश की युवा शक्ति समाज की रीढ़ की हड्डी है जो हमारे युवा ही समाज और देश को नए शिखर पर ले जाते हैं हमारे युवा देश के वर्तमान तो है ही साथ वह भविष्य और भूतकाल के भी सेतु हैं.. हैनरी ने कहा की हमारे देश को बेहतर बनाने के अलावा राष्ट्र के निर्माण में भी युवायो का ही अमूल्य योगदान होता है. उन्होंने कहा दुसरो पर आरोप लगाने से पहले हमें स्वयं को बदलना होगा क्यों की जब तक हम स्वयं को नहीं बदलेंगे तब तक हम देश की शक्ति का हिस्सा नहीं बन सकते है जब हम अपने मन से देश में बदलाव का सोचेंगे तभी हमारा देश बदलेगा हर व्यक्ति को अपना काम ईमानदारी से करना होगा तभी उसे उसके कर्म का फल मिल सकता है. इस दौरान नवनिर्वाचित डीएवी कॉलेज के प्रधान गुरजोत सिंह ,मेहर चंद टेक्नीकल कालेज के प्रधान अरुण भगत ,डेविएट कॉलेज के प्रधान पुनीत भगत ,सीटी कालेज के दलजीत समेत कांग्रेसी नेता गौरव शर्मा नोनी,ब्लाक प्रधान दीपक शर्मा मनीष राजपूत,हजारो की तादाद में नौजवान एकत्रित हुए।