Amritsar(Rajeev Sharma):
भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में आज जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भगवान वाल्मीकि आश्रम रामतीर्थ, वाल्मीकि सुधार सभा पंजाब तथा वाल्मीकि समाज अधिकार ट्रस्ट द्वारा भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया। कार्यक्रम में पहुँचने पर संत समाज के पदाधिकारियों का सुरेश महाजन द्वारा पार्टी का सिरोपा पहना कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा मजीठा के जिलाध्यक्ष सतिंदर सिंह मकोवाल व मजीठा से भाजपा प्रत्याक्षी परदीप सिंह भुल्लर भी उपस्थित थे।
भगवान वाल्मीकि आश्रम रामतीर्थ के महासचिव संत संदीप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि पंजाब की पिछली शिरोमणि अकाली दल तथा कांग्रेस की सरकारों ने सभी के पूजनीय भगवान वाल्मीकि जी के पवित्र-पावन स्थान भगवन वाल्मीकि तीर्थ के विकास के लिए श्राइन बोर्ड का गठन कर वाल्मीकि समाज को गुमराह किया और इस श्राइन बोर्ड का सारा कंट्रोल सरकार ने अपने हाथ में रखा। जबकि इसका सारा कंट्रोल संत समाज के पास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में केंद्र में बनी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश की जनता के साथ जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया है। अब इस बार भाजपा पंजाब में पहली बार अपने दम पर चुनाव लड़ रही है और हमें पूरा विश्वास है कि पंजाब में भी भाजपा जनता के साथ जो वादे करेगी उसे अवश्य पूरा करेगी। इसलिए वाल्मीकि संत समाज द्वारा भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया गया है।
सुरेश महाजन ने इस अवसर पर कहा कि भगवान वाल्मीकि आश्रम रामतीर्थ, वाल्मीकि सुधार सभा पंजाब तथा वाल्मीकि समाज अधिकार ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा भाजपा को समर्थन देने के ऐलान पर धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा का बढ़ा जनाधार देख कर विपक्ष बौखलाया हुआ है। इस समय पंजाब में भाजपा की लहर चल रही है और विपक्ष भाजपा को रोकने की हर संभव कोशिश कर रहा है, लेकिन भाजपा इस बार पंजाब में सरकार बनाएगी और जनता से किए वादे और पार्टी द्वारा जारी किए गए अपने संकल्प-पत्र की घोषणाओं को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर वाल्मीकि संत समाज की मांग को सरकार के समक्ष रख पूरा करवाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर भगवान वाल्मीकि आश्रम रामतीर्थ के चेयरमैन पंकज नाथ शेरगिल, बाबा सतपाल सिंह (हलका मजीठा), वाल्मीकि सुधार सभा पंजाब के सदस्य ध्हें सिंह जजेआनी, बी.सी. विंग मजीठा के अध्यक्ष मलकीत सिंह दादुपुर, वाल्मीकि समाज अधिकार ट्रस्ट के देहाती अध्यक्ष साजन हंस, जॉइंट सचिव रमन कुमार, जिला अध्यक्ष सुखविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।