Amritsar(Rajeev Sharma):
भारतीय जनता पार्टी का पंजाब में बढ़ा हुआ जनाधार देख कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व चेयरमैन मार्किट कमेटी अमृतसर एवं पूर्व पार्षद धर्मवीर सरीन का जिला भाजपा कार्यालय में पहुँचने पर भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के अध्यक्ष सुरेश महाजन ने अपनी टीम के पदाधिकारियों के साथ मिल कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व स्वास्थय मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला विशेष रूप से उपस्थित हुए। सभी ने धर्मवीर सरीन का पार्टी का सिरोपा व फूलों के हार के साथ स्वागत किया।
सुरेश महाजन ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और इसके कार्यकर्त्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। भाजपा में हर कार्यकर्त्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है। यहाँ हर कार्यकर्त्ता अपने कार्यों के दम की बदौलत किसी भी पद पर पहुँच सकता है। धर्मवीर सरीन भी भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं और पार्टी में इनको इनका बनता पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। महाजन ने कहा कि सरीन जनता से जुड़े हुए राजनेता हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में वो भाजपा परिवार के उम्मीदवारों को जिताने के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगें। इस अवसर पर धर्मवीर सरीन ने भी पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए भरोसे पर खरा उतरने का आश्वसन दिया। इस अवसर जिला महामंत्री राजेश कंधारी, सुखमिंदर सिंह पिंटू, जिला उपाध्यक्ष मानव तनेजा, डॉ. राम चावला, सरबजीत सिंह शंटी, राजीव शर्मा डिम्पी, विनोद नंदा, सतपाल डोगरा, रोमी चोपड़ा, अश्वनी मेहता, मोनू महाजन, तरुण अरोड़ा आदि उपस्थित थे।