Amritsar(Rajeev Sharma):भाजता के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनुसूचित जाती मोर्चा ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बारे में सुनील झाखड़ द्वारा की गई टिप्पणी की घोर निंदा की है। सुनील झाखड़ द्वारा की गई टिप्पणी यह दर्शाती है कि कांग्रेस के उच्च पदों पर बैठे व्यक्ति आज भी सामन्तवादी मानसिकता के शिकार हैं। सविधान की मूल भावना के खिलाफ आज भी अनुसूचित वर्ग बहुमत से कांग्रेस समर्थक है लेकिन कांग्रेस के लोग इस वर्ग को समुचित सम्मान एवं लीडरशिप देने में नाकाम रही है। भाजपा नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अनुसूचित जाती के लोइगों को उच्च पदों पर स्थान देती है। भाजपा राजनीती के साथ-साथ समाजिक समरसता एवं समाजिक न्याय के लिए निरंतर कार्य करती रहती है। संगठन में भी पूर्णतया प्रतिनिधित्त्व दिया जाता है।