मुख्यमंत्री चन्नी का ब्यान गैर-जिम्मेदार व निराशाजनक : राजनाथ सिंह

0
161
मुख्यमंत्री चन्नी का ब्यान गैर-जिम्मेदार व निराशाजनक : राजनाथ सिंह
मुख्यमंत्री चन्नी का ब्यान गैर-जिम्मेदार व निराशाजनक : राजनाथ सिंह

Amritsar(Rajeev Sharma):

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमृतसर केन्द्रीय विधानसभा से भाजपा प्रत्याक्षी डॉ. राम चावला के पक्ष में एक विशाल जनसभ को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के उस ब्यान जिसमें चन्नी ने कहा कि ‘पंजाब में यूपी और बिहार के भईये शासन नहीं कर सकते’ पर कहा कि कांग्रेस पंजाब को बांटकर सत्ता हासिल करना चाहती है। उन्होंने

राजनाथ सिंह ने कहा कि जब चरणजीत सिंह चन्नी भइयों के पंजाब में न आने देने का बयान दे रहे थे तब प्रियंका गांधी वाड्रा तालियां बजा रही थी। राजनाथ सिंह ने कहा कि पंजाब में बदलाव की हवा चल रही है। एक ने पंजाब को लूटा और दूसरे ने दिल्ली में कुछ नहीं किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में एक क्रीज पर दो लोग बल्लेबाजीत कर रहे हैं, इसलिए इनका आउट होना तय है। उन्होंने पूछा कि क्या गुरुनानक देव जी ने यही संदश दिया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह दो दिनों से पंजाब में हैं। उनका सौभाग्य है कि उन्हें अमृतसर आने का मौका मिला।

राजनाथ सिंह ने कहा कि पंजाब में नशा सिर्फ भाजपा ही रोक सकती है। भाजपा की सरकार बनाकर देखें, फिर देखते हैं कौन नशा बेचता है। कांग्रेस की हर सरकार पर भ्रष्ट के आरोप लगे, पर भाजपा की किसी सरकार पर नही। भ्रष्टाचार को भाजपा ही रोक सकती है। रक्षा मंत्री ने कहा कि मोदी सिस्टम में ऐसा बदलाव लाए गए हैं कि आज 100 फीसद सरकारी योजनाओं का पैसा लोगों तक पहुँचने लगा है। कांग्रेस ने देश को लूटा है। हमारी सरकार आने के बाद भारत का सम्मान देश विदेश में बढ़ा है। कोरोना पर भी भारत ने नियंत्रण किया। इसकी चर्चा पूरे विश्व में है। 

रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता पाने के लिए देश भी तोड़ना पड़े तो यह उसके लिए भी तैयार हैं। यह सर्जिकल स्ट्राइक पर पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाते हैं। यह बीएसएफ के बढ़ते अधिकारों पर आवाज उठाते हैं। पंजाब ने कई घाव झेले हैं, लेकिन मरने मिटने में हमेशा आगे रहा है। एक ने पंजाब को लूटा तो दूसरे ने दिल्ली में कुछ नहीं किया।

राजनाथ सिंह ने कहा कि 2017 में पुलवामा में हमला हुआ, जवान शहीद हुए। पीएम मोदी ने 10 मिनट में फैसला लिया और हमारे सैनिकों ने एयर स्ट्राइक की ओर कैंप खत्म कर दिया। हम सीमा के इस पार भी मार सकते हैं और उस पार भी। रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि भाजपा पांचों राज्यों में सरकार बनाने की स्थिति में है। राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं समाज बनाने के लिए और देश बनाने के लिए कर रहे हैं, जो खुद लड़ रहे है क्या वो पंजाब का भला करेंगे। कहा कि जहां हमारी सरकारें हैं वहां विकास भी हो रहा है और सुरक्षा भी दी जा रही है। पीएम ने जिस तरह की की योजनाएं चलाई, वो कहीं नहीं हैं। पंजाब सरकार ने केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं किया। हमारी सरकार आने पर सभी योजनाओं का लोगों को लाभ मिलेगा।

इससे पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने श्री दुर्ग्याणा तीर्थ श्री हरिमंदिर साहिब और श्री हरिमंदिर साहिब और में माथा टेका। इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय विधानसभा के मतदाताओं को डॉ. राम चावला को प्रचंड बहुमत से जीत दिलवाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, सांसद श्वेत मलिक, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिल, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, प्रो. लक्ष्मीकांता चावला, राजिंदर मोहन सिंह छीना, सुरेश महाजन, तलविंदर बिल्ला, सलिल कपूर, बलविंदर बब्बा, राजेश कंधारी, मानव तनेजा, डॉ. राकेश शर्मा, जरनैल सिंह धोट, सरबजीत शन्टी, चंदरशेखर शर्मा, रघु शर्मा, संजय कुंद्रा, रोमी चोपड़ा, संदीप बहल, वरिंदर भट्टी, प्रदीप सरीन, संजय शर्मा, राजू जुडो, राकेश वैद आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here