मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की छोटी सोच कि संगरूर से दिल्ली हवाई अड्डे तक चलायेंगें वोल्वो बसें, जबकि भाजपा संगरूर में हवाई अड्डा शुरू करने की बात कर रही है: केवल ढिल्लों

0
183
संगरूर एयरपोर्ट का विरोध भगवंत मान की छोटी मानसिकता का प्रमाण है - केवल सिंह ढिल्लों
संगरूर एयरपोर्ट का विरोध भगवंत मान की छोटी मानसिकता का प्रमाण है - केवल सिंह ढिल्लों

Chandigarh(Shubham Garg):

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा संगरूर से दिल्ली हवाई अड्डे तक वॉल्वो बस चलाने की घोषणा किए जाने पर संगरूर लोकसभा उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याक्षी केवल ढिल्लों ने व्यग्य कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की इस घोषणा से उनकी अदूरदर्शी दृष्टि तथा छोटी सोच स्पष्ट साबित होती है। ढिल्लों ने कहा कि भगवंत मान की यह घोषणा बताती है कि वो भगवंत मान जैसे एक नौसिखिया प्रशासक को संगरूर से दिल्ली तक वॉल्वो  बसों को चलाने तथा संगरूर में एक हवाई अड्डे के निर्माण के बीच का अंतर समझ नहीं आता है।

                केवल ढिल्लों ने कहा कि बहुत दुर्भाग्य की बात है कि आम दामी पार्टी तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास शासन में अनुभव की भारी कमी है। मुख्यमंत्री मान बार-बार अपने निर्णयों से प्रदर्शित करते हैं कि वह राज्य के आर्थिक हितों को सर्वोपरि नहीं रख सकते। ढिल्लों ने कहा कि मैंने प्रधान मंत्री नरेंदर मोदी, गृह मंत्री अमिक्त शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र लिख कर संगरूर में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और कार्गो टर्मिनल के निर्माण के लिए अनुरोध किया है। ढिल्लों ने कहा कि पंजाब के लोगों को मुफ्त की घोषणाएं नहीं चाहिए, वे सम्मानजनक रोजगार चाहते हैं। मुफ्त पैसे बांटने से समृद्धि नहीं आती। राज्य में समृद्धि रोज़गार तथा उद्योगों से आती है। जिसके लिए भाजपा निरंतर प्रयासरत्त है।

                ढिल्लों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को यह समझने की जरूरत है कि सरकारी खजाने को मुफ्त में बांटने की की गई घोषणाएं राज्य की अर्थ-व्यवस्था को बर्बाद कर रही हैं, क्यूंकि पंजाब पहले से ही 3 लाख करोड़ से ज्यादा का कर्जदार है और आम आदमी पार्टी द्वारा पिछले ढाई महीनों में करीब 10,000 करोड़ का कर्ज़ लिया जा चुका है। ऐसे में पंजाब पर और आर्थिक दबाव बहुत घातक साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here