पीड़ित परिवार की इन्साफ की लड़ाई में भाजपा उनके कंधे से कन्धा मिलाकर लड़ेगी: अश्वनी शर्मा

0
148
पीड़ित परिवार की इन्साफ की लड़ाई में भाजपा उनके कंधे से कन्धा मिलाकर लड़ेगी: अश्वनी शर्मा
पीड़ित परिवार की इन्साफ की लड़ाई में भाजपा उनके कंधे से कन्धा मिलाकर लड़ेगी: अश्वनी शर्मा

Chandigarh(Sourabh Mittal):

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंच कर पीड़ित परिवार तथा उनके करीबियों से संवेदना व्यक्त की। शर्मा ने पीड़ित परिवार की इन्साफ की लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनके कंधे से कन्धा मिलाकर लड़ने का आश्वासन दिया।

                अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि सिद्धू मूसेवाला ने बहुत छोटी उम्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और अपना नाम रोशन करते हुए पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। उनके निधन से जहाँ पंजाबी गायकी को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि सिद्धू मुसेवाला की हत्या पंजाब की आम आदमी पार्टी की नालायकी का नतीजा है, जिन्होंने पंजाब के विभिन्न 424 लोगों की सुरक्षा वापिस लेकर उनका जीवन बहुत बड़े खतरे में डाल दिया है। जब कि आम आदमी पार्टी के यह नेता खुद कड़ी सुरक्षा में रहते हैं। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अपनी झूठी वाहवाही लूटने के लिए इन 424 लोगों की सुरक्षा वापिस लेने संबंधी मीडिया पर जमकर प्रचार किया गया, ताकि गैंगस्टर व अपराधी अपने मंसूबों को सरलता से अंजाम दे सकें। उसी का नतीजा सिद्धू मूसेवाला की हत्या के रूप में सामने आया। शर्मा ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए केजरीवाल, राघव चड्डा, मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा डीजीपी पंजाब को जिम्मेदार ठहराया।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड की माननीय राज्यपाल से एनआईऐ से उच्च स्तरीय जांच करवाए जाने की मांग की गई है। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश महासचिव राजेश बागा, डॉ. सुभाष शर्मा, दयाल सिंह सोढ़ी, राणा सोढ़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष मक्खन जिंदल और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here