Kapurthala(Gaurav Maria):भारतीय जनता पार्टी जिला कपूरथला के अध्यक्ष राजेश पासी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में यह बड़ी चूक थी।उन्होंने कहा की फिरोजपुर में होने वाली रैली में प्रधानमंत्री ने पहुंचना था लेकिन इससे पहले उन्होंने हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद भगत सिंह, राजगुरु,सुखदेव की स्मारक पर शहीदों को नमन करना था लेकिन हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से लगभग 20 किलोमीटर पहले जब पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला फ्लाईओवर पर पहुंचा तो वहां कुछ कांग्रेस अकाली दल,आम आदमी पार्टी और कमरडो के द्वारा सड़क पर प्रदर्शन कर के रोका गया।कांग्रेस सरकार पंजाब और पंजाब के लोगों की सुरक्षा करने में पूरी तरह फेल साबित हुई है।यह घटना स्पष्ट तौर पर सरकार की सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस फेलियर है।पासी ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की नाकामी की वजह से पंजाब का नाम पूरे देश में खराब हुआ है।आज पूरे देश में पंजाब की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।ऐसी घटनाओं से राज्य की छवि खराब होती है।
राजेश पासी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की घटना को साजिश करार दिया और दावा किया कि कांग्रेस के खूनी इरादे नाकाम रहे।पासी ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब की कांग्रेस सरकार से सवाल किया कि राज्य की पुलिस ने क्या जानबूझकर प्रधानमंत्री के सुरक्षा दस्ते को झूठा आश्वासन दिया?कैसे प्रदर्शनकारी उनके काफिले तक पहुंचे?क्या पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी इसका जवाब देंगे।भाजपा अध्यक्ष ने कहा की भाजपा कपूरथला शुक्रवार सुबह 11 बजे कपूरथला के डीसी कार्यालय के बहार धरना प्रदर्शन करेगी और डीसी को ज्ञापन सौपेंगी।पासी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा की कांग्रेस के नेताओं का जिसमे कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू,मुख्यमंत्री चन्नी व प्रवक्ता सुर्जेवाल का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है।उन्हें चाहिए की वो किसी अच्छे से मनोरोगी चिकित्सक को दिखाए।
उन्होंने बताया की कपूरथला से 100 बसें 200 कारें रैली के लिए रवाना हुई।जिनको रास्ते में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पुलिस के जवानों ने जाने से रोका और तोड़फोड़ भी की गई।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के लिए पंजाब मुख्यमंत्री को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा,प्रदेश भाजपा कार्यकारणी के सदस्य परषोतम पासी,प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य शाम सुन्दर अग्रवाल,प्रदेश भाजपा कार्यकारणी के सदस्य मनु धीर,प्रदेश भाजपा कार्यकारणी के सदस्य यश महाजन,प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य यग दत्त ऐरी,जिला निर्मल सिंह नाहर,बलविंदर सिंह बिशनपुर,महिंदर सिंह ब्लेर(तीनो एससी मोर्चा के नेता)महासचिव एडवोकेट चंदर शेखर,मंडल प्रधान चेतन सूरी,जिला उपप्रधान धर्मपाल महाजन,जिला उप प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल,जिला उपप्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा,मैडिकल सेल के डा.रणवीर कौशल,संदीप वालिया,धर्मपाल महाजन,अशोक माहला आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।