

Chandigarh(Rajeev Sharma):
भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के अध्यक्ष सुरेश महाजन ने चंडीगढ़ में नगर निगम के मेयर पद के चुनाव में बीजेपी की सरबजीत कौर को जीत के लिए बधाई व आगामी राजनीतिक सफ़र के लिए शुभकामनाएं दीं।
सुरेश महाजन ने कहा कि यह उन सब विपक्षियों के मुँह पर तमाचा है जो कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी का लोगों के दिलों में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में भाजपा के मेयर की जीत से यह बात स्पष्ट हो गई है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनता में कटना क्रेज है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की जीत का आगाज़ है। अब भारतीय जनता पार्टी पंजाब में भी जनता के प्यार सदका जन-समर्थन से बहुमत हासिल कर प्रदेश में भाजपा सरकार बना कर नया इतिहास रचेगी।