

Amritsar(Rajeev Sharma):
प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के पंजाब दौरे के दौरान पंजाब में उनकी सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं रोष की लहर है। इस घटना को भारतीय जनता युवा मोर्चा, अमृतसर के जिलाध्यक्ष गौतम अरोड़ा की अध्यक्षता में भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने एक रोष मार्च निकाला। इस अवसर पर प्रदेश भाजयुमों उपाध्यक्ष सलिल कपूर विशेष रूप से उपस्थित हुए। यह रोष मार्च अमृतसर के लारेंस रोड से हो कर डी. मार्ट तक निकला गया। मार्च के दौरान पंजाब की कांग्रेस सरकार के विरुद्ध कार्यकर्ताओं ने जम कर नारेबाजी की।
गौतम अरोड़ा ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की पंजाब में सुरक्षा की जिम्मेवारी पंजाब सरकार की थी, जिसे कांग्रेस हाईकमान के इशारे पर मुख्यमंत्री चन्नी, गृहमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा व डी.जी.पी. पंजाब ने ताक पर रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी की जान को दांव पर लगा दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के यात्रा कार्यक्रम के बारे में राज्य सरकार और अधिकारियों को विधिवत सूचित किया गया था और प्रोटोकॉल के अनुसार राज्य के मुख्यमंत्री, डी.जी.पी. पंजाब, मुख्य सचिव व अन्य उच्च अधिकारीयों का प्रधानमंत्री के साथ उपस्थित होना आवश्यक था, लेकिन कांग्रेस की सोची-समझी साजिश के तहत पंजाब की कांग्रेस सरकार ने राज्य में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ठप करने के लिए हर संभव कोशिश की।
पंजाब में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों को मोदी की रैली में शामिल होने से जबरन रोका गया। असामाजिक तत्वों ने पंजाब के विभिन्न स्थानों पर बाधाएँ खड़ी कर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को ले जा रही लगभग 3000 से अधिक बसों को फिरोजपुर पहुँचने से जबरन रोक दिया गया। यहाँ तक कि कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों तथा पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई और झगड़ा भी किया। पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं व जनता पर लाठीचार्ज भी किया गया जिसमें सैकड़ों कार्यकर्त्ता व आम लोग घायल हुए हैं। यह सब कांग्रेस सरकार के इशारे पर सोची-समझी रणनीति के तहत पुलिस तथा कांग्रेस समर्थित गुंडों द्वारा किया गया। भाजपा का कार्यकर्त्ता निडर है और वह कांग्रेस के इन नीच मंसूबों का कामयाब नहीं होने देगा। इस अवसर पर प्रदेश सचिव प्रतीक कपूर, अंकुश मेहरा, जसपिंदर चौहान, विक्रम ठाकुर, शुभम शर्मा, गौरव भाटिया, साहिल दत्ता, संयम सरीन, संदीप पोपसी, राघव खन्ना, रोहन तनेजा, शुभम देवगन, ऋषभ शर्मा, समीर शर्मा, आदि उपस्थित थे।