अश्वनी शर्मा ने संगरूर के लोकसभा प्रत्याक्षी केवल ढिल्लों के करवाए नामांकन-पत्र दाखिल

0
141
अश्वनी शर्मा ने संगरूर के लोकसभा प्रत्याक्षी केवल ढिल्लों के करवाए नामांकन-पत्र दाखिल
अश्वनी शर्मा ने संगरूर के लोकसभा प्रत्याक्षी केवल ढिल्लों के करवाए नामांकन-पत्र दाखिल

Chandigarh(Shubham Garg):

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा संगरूर लोकसभा उपचुनाव के लिए चुनाव मैदान में उतारे गए उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों के नामंकन-पत्र दाखिल करवाए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश, भाजपा नेता सुनील जाखड़, राणा गुरमीत सोढ़ी, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, डॉ. राज कुमार वेरका, शिरोमणि अकाली दल संयुक्त परमिंदर सिंह ढिंढसा, प्रदेश महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बागा, दयाल सिंह सोढ़ी, अनिल सरीन, जिलाध्यक्ष संगरूर रणदीप दियोल, जतिंदर कालड़ा, सुनील सिंगला, यादविंदर शन्टी, ऋषि आदि भी उपस्थित थे।

                अश्वनी शर्मा ने नामांकन-पत्र दाखिल करवाने के उपरंत संगरूर लोकसभा के अधीन आने वाली सभी विधानसभाओं के भाजपा व उसके गठबंधन सहयोगियों के उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ एक संयुक्त चुनाव संबंधी संगठनात्मक बैठक की। शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहा कि इस समय प्रदेश का राजनीतिक परिदृश्य भाजपा के बिलकुल अनुकूल है और इस चुनाव को लेकर कार्यकर्त्ता बहुत उत्साहित हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम की बदौलत भाजपा संयुक्त प्रत्यक्षी केवल ढिल्लों अपनी जीत दर्ज करेंगें। उन्होंने कहा कि केवल ढिल्लों एक अनुभवी राजनेता हैं और बरनाला से दो बार विधायक भी रह चुके हैं और उन्हें राजनीति का लंबा अनुभव है। ढिल्लों सबसे अच्छे उम्मीदवार हैं और संगरूर के लोगों का उनके साथ लंबे समय से बहुत अच्छे संबंध हैं। मतदाता उन पर फिर से विश्वास करेंगे, क्योंकि संगरूर की जनता के समक्ष आम आदमी पार्टी तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान के धोखे का असली चेहरा सामने आ चुका है। यहाँ तक कि संगरूर की जनता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के गुमशुदगी के पोस्टर भी लगाए हुए हैं।

                अश्वनी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा उनकी आम आदमी पार्टी प्रदेश की जनता को सुशासन देने में पूरी तरह विफल रहे हैं। प्रदेश की जनता ने आम आदमी पार्टी के झूठे वादों पर विश्वास कर सत्ता पर बिठाया, लेकिन जिन्होंने उन्हें सत्ता पर बैठाया भगवंत मान और केजरीवाल ने उन्हों के साथ धोखा किया। जिसके चलते पंजाब का वोटर आम आदमी पार्टी से असंतुष्ट और निराश है। पंजाब में बिगड़ चुकी कानून-व्यवस्था से निपटने के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है, क्यूंकि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के ठोस व निर्णायक निर्णयों को बड़ी करीबी से देखा है और वो जनता है कि भारतीय जनता पार्टी जो कहेगी उसे अवश्य पूरा करेगी।

                अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी को वोट देकर पछता रहे हैं क्यूंकि मान सरकार द्वारा जनता को गुमराह ‘बेहतर पंजाब’ देने का वादा किया था, लेकिन वास्तव में उन्हें अराजकता और काले दौर की ओर धकेल दिया है। इसलिए जनता अब अपने बेहतर एवं स्थिर भविष्य के लिए भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों पर विश्वास जताते हुए उन्हें बहुमत से जितवाएगी। शर्मा ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सौंपी। इस अवसर पर सुनील जाखड़, परमिंदर सिंह ढिंढसा आदि ने भी बैठक को संबोधित किया तथा कार्यकर्ताओं को केवल ढिल्लों की जीत के लिए पूरी जी-जान लगा कर मेहनत करने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here