Jalandhar(S.K Verma):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पठानकोट में आज सफलतापूर्वक संपन्न हुई जबरदस्त रैली से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रधान अश्ववनी शर्मा इतने उत्साहित थे कि उन्होंने इस रैली के संचालक एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता को ‘जादू की झप्पी, डाल दी। अश्विनी शर्मा ने रैली की जबरदस्त सफलता के बाद जब स्टेज पर ही जीवन गुप्ता को गले लगाया तो कई नेता देख रहे थे। अश्वनी शर्मा ने जीवन गुप्ता को कुछ समय तक गले से लगाए रखा जो इस बात का संकेत दे रहा था कि अश्वनी शर्मा जीवन गुप्ता की कार्यशैली से और सफल रैली से पूरी तरह प्रभावित और प्रसन्न है। अश्विनी शर्मा की भावनाएं भी नियंत्रण में नहीं थी। उन्हें ऐसा आभास हो रहा था जैसे रैली की सफलता के बाद अब पंजाब में भाजपा की सरकार बनना तय है। अश्विनी शर्मा का जीवन गुप्ता को जफी डालना यह भी संकेत कर रहा था कि वह इस रैली की सफलता का श्रेय जीवन गुप्ता को दे रहे हैं।