अरोड़ा महासभा ने किया विधायक रमन अरोड़ा का सम्मान

0
430
अरोड़ा महासभा ने किया विधायक रमन अरोड़ा का सम्मान
अरोड़ा महासभा ने किया विधायक रमन अरोड़ा का सम्मान

Kapurthala(Gaurav Maria):अरोड़ा महासभा पंजाब की ओर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंजाब प्रधान अश्वनी कुमार पिंटू व यूथ विंग पंजाब प्रधान सुखविंदर सिंह जिम्मी ने की। समारोह में विशेष तौर पर जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा पहुंचे, जिनका सभा द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सुखविंदर सिंह जिम्मी ने कहा कि अरोड़ा बिरादरी के लिए बहुत मान की बात है कि पंजाब में अरोड़ा बिरादरी के पांच विधायक विजयी रहे और बिरादरी को विश्वास है कि विधायक रमन अरोड़ा जहां अपने साथी विधायकों के साथ अरोड़ा बिरादरी की भलाई के लिए पंजाब सरकार से अधिक से अधिक भलाई स्कीमे लाएंगे, वहीं विभिन्न जिलों में श्री अरुट जी महाराज की याद में भवन बनवाने के लिए यत्नशील रहेंगे। अंत में विधायक रमन अरोड़ा ने अरोड़ा बिरादरी का आभार व्यक्त किया और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जनता से किए एक-एक वायदे को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर चेयरमैन धर्मपाल ग्रोवर, सरप्रस्त दीवान अमित अरोड़ा, पंजाब अरोड़ा महासभा के उपाध्यक्ष राकेश अरोड़ा, भूपिंदर टक्कर, प्रिंसपाल सिंह अरोड़ा, पंजाब यूथ इंचार्ज संजीव नरुला, विनय अरोड़ा के अलावा अन्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here