Jalandhar(S.K Verma):उत्तरी क्षेत्र के लम्मापिंड स्तिथ सलानी माता मंदिर में 24 वा वार्षिक जागरण बड़े ही श्रद्धापूर्वक से करवाया गया जिसमे मुख्य अतिथि उत्तरी क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य अवतार जूनियर हैनरी उपस्तिथ हुए। विधायक हैनरी ने समूह संगतों को जागरण की बधाई दी और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की धर्म की सेवा के साथ अपने माता पिता की सेवा भी अवश्य करे उन्होंने कहा माता पिता की सेवा करने से जीवन में दुःख नहीं आता और जो इंसान अपने माता पिता में दोष देखता है उनमे कभी बरकत नहीं आती इसलिए हमे अपने धर्म के साथ अपने माता पिता के सेवा करनी चाहिए। सभा के समस्त सेवादारों ने हैनरी को माता का एक स्मृति चिन्ह भेंट कर समान्नित किया। विभिन विभिन्न प्रकार के लंगर का भी आयोजन किया गया। इस जागरण में पार्षद निर्मल सिंह निम्मा ,ब्लाक प्रधान जगजीत सिंह कम्बोज,पार्षद राजविंदर सिंह राजा , अजीत सिंह ,अशोक बहल ,ओम प्रकाश , गुरदयाल सिंह,मोहन सिंह,राजदीप सिंह,अरुण कुमार,सिंह,निरंजन सिंह ,जगतार सिंह,जागीर सिंह,राजविंदर सिंह,आत्मा राम,विक्की कौशल ,अजय कुमार आदि उपस्तिथ थे।