स्वस्थ व्यक्ति को साल में तीन से चार बार खूनदान जरूर करना चाहिए : राघव जैन

0
296
स्वस्थ व्यक्ति को साल में तीन से चार बार खूनदान जरूर करना चाहिए : राघव जैन
स्वस्थ व्यक्ति को साल में तीन से चार बार खूनदान जरूर करना चाहिए : राघव जैन

Jalandhar(S.K Verma):

जालन्धर यूथ कांग्रेस की तरफ से पहला ब्लड डोनेट कैप संतोख पूरा श्री सतगुरु रविदास जी के गुरद्वारा में लगाया गया जिसमें नार्थ हल्का के विधायक जूनियर अवतार हेनरी बावा,कांग्रेस नेता जोगिंदर पाल शर्मा,पार्षद विक्की कालिया,पार्षद पति परमजीत सिंह पम्मा, पंजाब जनरल सेक्रेटरी पी पी सी सी व व्यपार सेल पंजाब कांग्रेस प्रदेश के राघव जैन व शहर के अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत की इस अवसर पर जालन्धर यूथ कांग्रेस नॉर्थ प्रधान सन्नी कुमार ने कहा कि जालन्धर यूथ कांग्रेस की
ओर से सदा ही समाज हित के लिए काम किया जाता है। खूनदान महादान है, इसके लिए हर किसी को तत्पर रहना चाहिए।
इस मौके पर पंजाब जनरल सेक्रेटरी पी पी सी सी व व्यपार सेल पंजाब कांग्रेस प्रदेश के राघव जैन ने कहा की खून मानव के शरीर में कुदरती दात है और यह सिर्फ मानव के शरीर में ही बनता है। इसलिए स्वस्थ व्यक्ति को साल में तीन से चार बार खूनदान जरूर करना चाहिए। प्रत्येक इंसान अपने लिए जिदगी व्यतीत करता है जबकि खूनदान करके दूसरों के लिए जीना सिखना चाहिए। इससे मन में खुशी महसूस होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here