2027 में बीजेपी पंजाब विधानसभा चुनाव की सभी 117 सीटों पर, अपने दम और सांगठनिक क्षमता पर लड़ेगी: सतीश पुनिया

पंजाब के विकास, शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को बीजेपी की सर्वोच्च प्राथमिकता: डॉ. पुनिया

भगवंत मान सरकार के शासन में राज्य में माफिया व अपराधी हुए बेलगाम, खामियाजा भुगत रही जनता: केवल ढिल्लों

सलिल कपूर के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने सतीश पुनिया का किया भव्य स्वागत।

अमृतसर, 2 सितंबर (मेश): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, राज्यसभा सांसद व भाजपा पंजाब तथा हरियाणा के प्रभारी डॉ. संतोष पुनिया अपने पंजाब प्रवास के अंतिम चरण में आज गुरुनगरी अमृतसर स्थित भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक पहुँचें, जहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष सलिल कपूर के नेतृत्व में हजारों की संख्या में पुष्पवर्षा व जयघोष के नारों के साथ भव्य स्वागत किया। डॉ. पुनिया ने भाजपा कार्यालय में शहीद हरबंस लाल खन्ना को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके उपरांत वह भाजपा लीडरशिप के साथ श्री दुर्ग्याणा तीर्थ, सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब व केन्द्रीय वाल्मीकि मंदिर में नतमस्तक हुए। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल, पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, प्रदेश महासचिव अनिल सरीन, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज, राकेश गिल, बख्शी राम अरोड़ा, डॉ. राम चावला, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, सुखमिंदर सिंह पिंटू, कुमार अमित, आनंद शर्मा, कंवर जगदीप सिंह, जिला महासचिव मनीष शर्मा, भाजपा दिहाती-1 जिलाध्यक्ष अमरपाल सिंह बोनी अजनाला आदि उपस्थित थे।

डॉ. सतीश पूनिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए शिरोमणि अकाली दल या किसी अन्य दल के साथ गठबंधन की सभी अटकलों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि भाजपा आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव की सभी 117 सीटों पर अपने दम और सांगठनिक क्षमता पर लड़ेगी। उन्होंने पंजाब में फैलते नशे और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर चिंता जताई और कहा कि पार्टी जनता को नशे की समस्या और नारको-टेररिज्म से मुक्त कराने के लिए एक डेडिकेटेड व फूलप्रूफ एक्शन प्लान तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि पुराने अनुभवी नेताओं और नए कार्यकर्ताओं के सामंजस्य के साथ हर निष्ठावान कार्यकर्ता को उचित मान-सम्मान व जिम्मेदारी दी जाएगी।

डॉ. पूनिया ने कहा कि उन्हें श्री दुर्ग्याणा तीर्थ, सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब व केन्द्रीय वाल्मीकि तीर्थ में नतमस्तक होकर असीम शांति का अनुभव हुआ है और उन्होने गुरु चरणों में पंजाब सहित देश के उज्जवल भविष्य व शांति की अरदास की है। उन्होंने पंजाब के विकास, शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि जहाँ भी बीजेपी की सरकारें बनती हैं, वहां तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने पंजाब की जनता से राज्य की प्रगति तथा अपनी आने वाली भावी पीढ़ियों की सुरक्षा व उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए भाजपा के ‘डबल इंजन मॉडल’ पर भरोसा जताने की अपील की।

केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब के मौजूदा राजनितिक हालात पर बात करते हुए कहा कि AAP ने ‘रंगला पंजाब’ बनाने का वादा किया था, लेकिन पंजाब को ‘कंगला पंजाब’ बना दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर फ्रंट पर फेल हो चुकी है। पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आई है, तब से राज्य में अपराध का ग्राफ बेतहाशा बढ़ा है। अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। राज्य में माफिया राज, गैंगस्टरवाद, फिरौती की घटनाओं, नशा माफिया, रेत माफिया, भू-माफिया आदि बेलगाम हैं। भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल कहते थे कि लोकतंत्र में लोगों को सरकार से सवाल करने का अधिकार है, लेकिन आज अपने अधिकार मांगने और सवाल पूछने वालों पर पुलिस की लाठियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में ‘शेर-ए-पंजाब’ का शासन वापस लाएगी। प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी के शासन से तंग आ चुकी है और बीजेपी को पंजाब के भविष्य में रूप में देख रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने BJP को मौका देने का मन बना लिया है और वे बेसब्री से वोटिंग के दिन का इंतज़ार कर रहे हैं।

इस अवसर पर राहुल महेश्वरी, श्रीमती रीना जेटली, मानव तनेजा, गुरप्रताप सिंह टिक्का, अजयबीर पाल सिंह रंधावा, इन्द्रजीत सिंह बासरके, हरप्रीत सिंह मन्नू ग्रोवर, मीनू सहगल, मोहित महाजन, बलदेव राज बग्गा, ओम प्रकाश अनार्य, गोप चंद, तरुण जस्सी, प्रतीक कपूर, गौतम अरोड़ा, बलविंदर कौर, एकता वोहरा, अलका शर्मा, सिम्मी वेरका, राजेश कुमार टोनी, नरिंदर गोल्डी, मंजीत कौर थिंद, शक्ति कल्याण, मनिंदर सिंह ठेकेदार, सतपाल डोगरा, पार्षद गौरव गिल, पार्षद श्रुति विज, कवलजीत सिंह सन्नी, पार्षद अमन ऐरी, कर्ण कपिला, अतुल मेसी, सन्नी राजपूत, विक्की कपूर, गौरव तेजपाल, मनीष महाजन, अमित महाजन, राजीव अरोड़ा, नितिन अरोड़ा, विशाल कुमार, पवन चावला, नुरीन महाजन, अमित अबरोल, सुखदेव सिंह हनेरियां, किशोर रैना, करमबीर सिंह, सुधीर अरोड़ा, रोमी चोपड़ा, टहल सिंह, वरिंदर सिंह स्वीटी, रमन राठौर, गुरमुख सिंह बल, सतीश पुंज मोहना, कुलदीप भगत, जसविंदर सिंह, मोनू महाजन, सुमित रणदेव, कुश लूथरा, अंकुश भगत, अनिल कुमार आदि सहित हजारों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *